Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : ₹3.50 लाख मूल्य के एसीएसआर पैंथर कंडक्टर तार चोरी का सफल खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

₹3.50 लाख मूल्य के एसीएसआर पैंथर कंडक्टर तार चोरी का सफल खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

विद्युत लाइन निर्माण में प्रयुक्त ₹3.50 लाख मूल्य के एसीएसआर पैंथर कंडक्टर तार की चोरी का सफल खुलासा।

आरोपी शुभम यादव गिरफ्तार, चोरी गया एसीएसआर पैंथर कंडक्टर तार बरामद।

तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं त्वरित विवेचना के आधार पर थाना सरोना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर) श्री दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना सरोना पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में विद्युत लाइन निर्माण कार्य में प्रयुक्त एसीएसआर पैंथर कंडक्टर तार की चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया है।प्रार्थी मनोज सोनी, निवासी रामपुर वार्ड, जिला धमतरी द्वारा थाना सरोना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी कंपनी द्वारा सीएसपीडीसीएल के विद्युत लाइन निर्माण कार्य हेतु ग्राम मालगांव एवं बरकई के मध्य सड़क किनारे एसीएसआर पैंथर कंडक्टर तार रखा गया था। दिनांक 03.12.2025 से 06.12.2025 के मध्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक ड्रम से 01 नग एसीएसआर पैंथर कंडक्टर तार, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,50,000/- थी, चोरी कर लिया गया।रिपोर्ट के आधार पर थाना सरोना में अपराध क्रमांक 04/2025 अंतर्गत धारा 303(2), भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं अन्य जांच माध्यमों के आधार पर संदेही शुभम यादव को चिन्हाकिँत करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। सन्देही को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उक्त चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया गया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ योजना बनाकर पैंथर कंडक्टर तार की चोरी किए तथा उसे एक अन्य फरार आरोपी के घर में सीढ़ी के नीचे रखकर एक विशेष दिवाल चिनवाकर छुपा दिए थे जिसे आरोपी शुभम यादव के निशानदेही पर फरार आरोपी के घर से चोरी के संपूर्ण माल मशरुका 01 नग एसीएसआर पैंथर कंडक्टर तार, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,50,000/- है, बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

शुभम यादव, पिता अशोक यादव ,उम्र – 26 वर्ष

निवासी – ग्राम गोविंदपुर, थाना कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)

बरामदगी

01 नग एसीएसआर पैंथर कंडक्टर तार

अनुमानित कीमत – ₹3,50,000/-

पुलिस टीम

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर) श्री दिनेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में.निरीक्षक मालिक राम केवट, निरीक्षक यशवंत कुमार श्याम,सउनि गोपाल नेताम प्रधान आरक्षक नरोत्तम लाटिया ,प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश सिंह ,आरक्षक डोमेश नागेश,आरक्षक लक्ष्मीनारायण तथा साइबर टीम से

ASI भकेश पटेल, पुरुषोत्तम कतलाम, HC सचिन सोरी,नारद देवांगन,छेदन सोनकर, C हिमेश्वर मंडावी,जीतेन्द्र नाग

भूपेश नेताम

कृष्णा केशरी, रामरतन निषाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

कांकेर पुलिस की अपील

जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, चोरी अथवा अन्य अपराध संबंधी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना, डायल-112 अथवा कांकेर पुलिस हेल्पलाइन – 9479155125 पर दें। आपकी सतर्कता एवं समय पर दी गई सूचना अपराध की रोकथाम तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन