Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : आम आदमी पार्टी नारायणपुर के द्वारा धान खरीदी को सुगम बनाने के लिए कलेक्टर महोदया को दिया आवेदन

किसानों का पंजीयन सहकारी समिति के जरिये जारी रखे, गिरदावरी में गलती से अपात्र में सुधार कर किसानों की परेशानी दूर करे सरकार-नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने कहा है कि सरकार की लापरवाही से प्रदेश में किसान परेशान है। नारायणपुर जिले में एग्रोस्टेक पोर्टल में खराबी के कारण हजारों किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है जिस कारण किसान धान ना बिकने की समस्या से चिंतित हैं। लाखों किसानों का गिरदावरी में पंजीयन हुआ है लेकिन कुछ गड़बड़ी के कारण किसान धान बेचने से वंचित रह जायेंगे।अब तक सरकार द्वारा जो गिरदावरी में आवेदन लिया गया है उसमें किसान की भूमि, खसरा–खतौनी, फसल आदि का डेटा राजस्व अभिलेखों से मिलान नहीं हो रहा है,और कई जगह पुराना रिकॉर्ड है,नाम गलत हैं,भूमि विवादित या बँटी हुई है। इससे पोर्टल पर दर्ज जानकारी सही मैच नहीं हो रही है इस कारण प्रदेश के लगभग 7 लाख किसान परेशान हैं।साथ ही धान खरीदी के बाद किसानों की खरीदी की राशि को-ऑपरेटिव बैंक में आती है जिससे वहां अनावश्यक भीड़ रहती है और अन्य कारणों से किसानों को बड़ी समस्या होती है।आम आदमी पार्टी सरकार से मांग करती है कि जिले के किसानों का पंजीयन सहकारी समिति के जरिये जारी रहे। गिरदावरी में गलती से अपात्र किसानों को सुधार करने तथा धान खरीदी की राशि किसानों के अन्य व्यक्तिगत खातों में भेजने की व्यवस्था की जाये ताकि प्रदेश के किसानों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो। साथ ही प्रदेश में जारी समिति प्रबंधको की हड़ताल से 15 नवम्बर से धान खरीदी नहीं हो पायेगी। सरकार को इस बारे में उचित व्यवस्था करनी चाहिए और इसका समाधान निकालना चाहिए।आज किसानो के हितो को ध्यान मे रखते हुये ज्ञापन सोपने वालो मे युथ विंग के जिला अध्यक्ष किशोर पोयाम, रामदेव दुग्गा, रूगधर नेताम,सुरजीत ठाकुर व अन्य साथी उपस्थित थे

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन