Sat 08 Aug 2026

ब्रेकिंग

नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को तैयारी के संबंध में राजस्व अधिकारीयों की बैठक आयोजित

प्राथमिक शाला सुलेंगा नारायणपुर में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से लोगों की आवाजाही पर जिला पंचायत सदस्य ने जताई चिंता- राकेश उसेंडी

समर्पित संस्था द्वारा गरांजी रसेटी में एक दिवसीय छात्र - छात्राओं को बैंकिंग एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव कि दी गयी जानकारी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक विजेता है ज्ञानेश्वरी, छात्राओं से किया संवाद

: रामचरितमानस प्रश्नोत्तरी में आदेश्वर अकैडमी की भूमिका रही अहम।

तेन सिंह ठाकुर  रामचरितमानस प्रश्नोत्तरी में आदेश्वर अकैडमी की भूमिका रही अहम। रामचरित्र मानस प्रचार समिति नारायणपुर के द्वारा रामचरित प्रश्नोत्तरी 2025 का आयोजन किया गया इस प्रश्नोत्तरी में नारायणपुर जिले से 850 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया । अकेले आदेश्वर एकेडमी से ही 100 से अधिक बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया । शनिवार को मानस प्रचार समिति द्वारा भव्य सम्मान समारोह एवं रिजल्ट वितरण किया गया जिसमें आदेश्वर एकेडमी के बच्चों ने अपना परचम लहराया । वर्ग-ए के तहत टॉप 13 में 7 बच्चों ने अपनी जगह बनाई वहीं वर्ग-बी में भी दो बच्चों ने अपनी जगह बनाई । आदेश्वर एकेडमी के प्राचार्य मनीष राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि आदेश्वर एकेडमी शुरू से ही आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत, संस्कृति और नैतिक मूल्यों को अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में प्रमुखता से शामिल किए हुए है और इसी का परिणाम है कि आदेश्वर एकेडमी के बच्चे आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपने नैतिक मूल्यों को भी ध्यान में रखते हैं और इसका परिणाम रामचरितमानस प्रश्नोत्तरी के रिजल्ट में स्पष्टतः देखा जा सकता है । रामचरितमानस प्रचार समिति द्वारा बताया गया कि रामचरितमानस के ऊपर ऐसी प्रतियोगिता पूरे भारतवर्ष में सिर्फ और सिर्फ नारायणपुर में आयोजित की जा रही है । इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को और आने वाली पीढ़ी को रामचरित्र मानस से अवगत कराना है जिससे उनके अंदर अपने धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों का विकास हो सके इस सम्मान समारोह में नारायणपुर के समस्त प्रबुद्ध और गढ़मान्य नागरिक उपस्थित थे। संपादक तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन