Thu 11 Jun 2026

ब्रेकिंग

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की खबर से क्षेत्र दहशत

जिला नारायणपुर में डीजल पेट्रोल कि किल्लत से जिले वासी और किसान हैं बेहद परेशान

नगर पालिका नारायणपुर में 12 जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया द्वारा थाना कुकड़ाझोर का औचक निरीक्षण

: राष्ट्रीय खेल दिवस का  हुआ शुभारंभ

तेन सिंह ठाकुर राष्ट्रीय खेल दिवस का  हुआ शुभारंभ   31 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय खेल दिवस   नारायणपुर, 29 अगस्त 2025// मेजर ध्यानचंद की स्मृति को सम्मान देने और भारत की खेल भावना का जश्न मनाने के लिए हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का उत्सव उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान के ओलंपिक मूल्यों और साहस, दृढ़ संकल्प, प्रेरणा और समानता के पैरालंपिक मूल्यों को समर्पित है, जिसके तहत् 29 से 31 अगस्त 2025 तक विभिन्न गतिविधियॉं आयोजित किया जा रहा है, जिसके तारतम्य में 29 अगस्त को कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा मेजर ध्यानचंद के पटचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन खेल दिवस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारी कर्मचारियों के मध्य सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। गणमान्य नगरिकों एवं अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आपसी समन्वय से खिलाड़ी भावना का प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें जिला प्रशासन की टीम ने 04 विकेट से जीत हासिल किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच श्री सावन कुमार, क्रीड़ा अधिकारी, पी.जी. कॉलेज, नारायणपुर रहें। टीमों को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया तथा सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। तदोपरांत खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित जन सामान्य द्वारा खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद जी के द्वारा अपने जीवनकला में खेल के लिए किये गये कार्यों का उल्लेख करते हुए जिले में खेल गतिविधियों के विकास पर चर्चा किया गया। इस साथ ही कलेक्टर द्वारा हर माह ऐसे ही विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों के क्रियांवयन की मंशा जाहिर की गयी। साथ ही 30 अगस्त को स्कूल एवं कॉलेज स्तर खेल से संबंधित विषयों पर वाद-विवाद, फिटनेस टॉक, स्थानीय स्तर पर प्रचलित खेल प्रतियोगिताएं आयोजित किया जाना है, जिसमें छात्र-छात्राओं को रूचि लेकर सहभागिता प्रदान करने तथा 31 अगस्त को सण्डे ऑन साईकल कार्यक्रम अंतर्गत मल्लखम्ब खेलो इंडिया सेंटर से प्रातः 07.30 बजे से बस स्टेशन होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से सायकिल रैली आयोजित की जाएगी। कलेक्टर द्वारा जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, पत्रकारगणों, खिलाड़ियों, स्कूल, कॉलेज, छात्र छात्राओं को आयोजन में भाग लेने अपील की गई है। प्रघान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन