: पालकी मे आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए वनमंत्री एवं सांसद
Ten Singh Thakur
Tue, May 6, 2025
तेन सिंह ठाकुर
में आयोजित समापालकीधान शिविर में शामिल हुए वनमंत्री एवं सांसद
शिविर में हितग्राहियों को किये गए चेक एवं सामग्री वितरण
नारायणपुर, 05 मई 2025//सुशासन तिहार 2025 में प्राप्त आवेदन पत्रों के मांग एवं शिकायतो का 31 मई 2025 तक समाधान शिविर आयोजित कर प्राप्त आवेदनो का समाधान किया जाएगा, जिसके परिपालन में विकासखण्ड नारायणपुर में 8 कलस्टर में शिविर आयोजित है। प्रथम शिविर 05 मई को ग्राम पंचायत पालकी में आयोजित किया गया, जिसमें संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप एवं बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप शामिल हुए।
शिविर में वनमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके आंकलन के लिए सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणों की समस्या, शिकायत एवं मांग संबंधी आवेदनों को 08 से 11 अपै्रल तक शिविर के माध्यम से आवेदन लिया गया था, जिसका निराकरण करने के लिए राज्य सरकार के निर्देशन में जिले में 14 समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 31 मई तक संपन्न होगी। शिविर के माध्यम से लोंगो को राज्य सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
बस्तर संासद श्री महेश कश्यप के द्वारा समाधान शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी एवं विष्णु के सुशासन में हमारी सरकार द्वारा प्रदेश के अंतिम लोंगो तक योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन, सोलर लाईट नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से अबुझमाड़ के पहंुचविहीन गांवो तक आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य किये जा रहे हैं, जिससे अबुझमाड़ क्षेत्र के विकास के सपने साकार हो रहे है, यही विष्णुदेव साय की सुशासन है।
शिविर में 05 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश, 05 हितग्राहियों को राशन कार्ड, नक्सल पीड़ित 05 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास के प्रथम किस्त की राशि 40-40 हजार रूपये चेक के माध्यम से वितरण किया गया। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अंतर्गत 14 हितग्राहियों को डबरी निर्माण हेतु स्वीकृति आदेश वितरण किया गया। राजस्व विभाग के माध्यम से शिविर में निवास प्रमाण पत्र, किसान किताब और जाति प्रमाण पत्र वितरण किया गया। बिहान योजना के माध्यम से महिमा स्व सहायता समूह पालकी को 15 हजार रूपये का चेक, स्वास्थय विभाग के माध्यम से वय वंदना कार्ड, शिशु देखभाल किट, और मच्छरदानी, समाज कल्याण विभाग के माध्यम से 17 हितग्राहियों को दिव्यांग प्रमाण वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका के अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मण्डावी, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन गौतम एस गोलछा, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम गौतमचंद पाटिल, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के सदस्य और नगर पालिका परिषद के पार्षदगण उपस्थित थे।
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
6264046084

6264046084Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन