Thu 11 Jun 2026

ब्रेकिंग

प्रदेश सहप्रभारी सौरभ झा का नारायणपुर दौरा से कार्याकर्ता हुये उत्साहित

कलेक्टर ने बोरगांव लैम्प्स में खाद भंडारण और वितरण का किया निरीक्षण

योगा तथा संवाद कार्यक्रम से जुड़ कर लोगों ने जताई खुशी

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की खबर से क्षेत्र दहशत

: आवापल्ली में केरिपु 62 बटालियन का सिविक एक्शन कार्यक्रम l

  तेन सिंह ठाकुर आवापल्ली में केरिपु 62 बटालियन का सिविक एक्शन कार्यक्रम l कार्यक्रम में ग्राम दुगईगुड़ा, चिन्ताकोंटा, पुन्नुर, कमरगुड़ा कोत्तागुड़ा के ग्रामीणों को वितरण किये गये आवश्यक जरूरी सामग्री सायकल, कृषि उपकरण, कम्बल, साड़ी, धोती आदि l*   बच्चों को दी गई शैक्षणिक सामग्री एवं युवाओं को खेल सामग्री वितरण किया गया ।   ग्रामीणों के द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा कैम्पों की स्थापना से सड़क मार्ग के विस्तार एवं परिवहन सेवाओं के लिये सुरक्षा बलो का आभार व्यक्त किये।   दिनांक 06/03/2025 को बीजापुर जिले के आवापल्ली में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल 62 बटालियन द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय जनता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कैम्प क्ष्रेत्र के आसपास के ग्राम दुगईगुड़ा, चिन्ताकोंटा, पुन्नुर, कमरगुड़ा कोत्तागुड़ा आदि गांवों से बड़ी संख्या में लोग कैंप पहुंचे, जहां कमांडेंट 62 वाहिनी केरिपु श्री प्रमोद कुमार सिंह के साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका खुले दिल से स्वागत किया।   कार्यक्रम के दौरान केरिपु 62 वाहिनी के कमांडेंट ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति की बहाली और नक्सलवाद के खात्मे के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजें तथा किसी भी समस्या के लिए नजदीकी कैंप में संपर्क करें। उनकी सभी समस्याओं का निदान कैम्प के माध्यम से किया जाएगा। भविष्य में इस प्रकार के आयोजन और भी किये जायेंगे।   सिविक एक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत जहां ग्रामीणों को रोजमर्रा की चीजें जैसे साइकिल, कम्बल, साड़ी, धोती, कृषि उपकरण आदि प्रदान की गईं, वहीं स्थानीय गांवों से आए हुए युवाओं को खेल सामग्री का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए छोटे बच्चों को स्कूल ड्रेस, बैग, कापी, किताब, स्टेशनरी आदि प्रदान किए गए ।   कार्यक्रम के दौरान 62वी बटालियन के द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एस0 के0 सुमन द्वारा ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच की गई एवं आवश्यक दवाईयों का वितरण किया गया ।   कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट 62 बटालियन श्री प्रमोद कुमार सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264047084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन