Thu 11 Jun 2026

ब्रेकिंग

प्रदेश सहप्रभारी सौरभ झा का नारायणपुर दौरा से कार्याकर्ता हुये उत्साहित

कलेक्टर ने बोरगांव लैम्प्स में खाद भंडारण और वितरण का किया निरीक्षण

योगा तथा संवाद कार्यक्रम से जुड़ कर लोगों ने जताई खुशी

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की खबर से क्षेत्र दहशत

: थाना तर्रेम क्षेत्रांतर्गत ग्राम छुटवाई में केरिपु 153 बटालियन का सिविक एक्शन कार्यक्रमl

  तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट बीजापुर थाना तर्रेम क्षेत्रांतर्गत ग्राम छुटवाई में केरिपु 153 बटालियन का सिविक एक्शन कार्यक्रमl कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों को वितरण किये गये आवश्यक जरूरी सामग्री सायकल, कृषि उपकरण, कम्बल, साड़ी, धोती आदि l   *🟨बच्चों को दी गई शैक्षणिक सामग्री एवं युवाओं को खेल सामग्री वितरण किया गया ।*   *🟨ग्रामीणों के द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा कैम्पों की स्थापना से सड़क मार्ग के विस्तार एवं परिवहन सेवाओं के लिये सुरक्षा बलो का आभार व्यक्त किये।*   ⏩ दिनांक 28 /02 /2025 को बीजापुर जिले के तर्रेम थाना अन्तर्गत केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल 153 बटालियन के छुटवाई कैंप मे सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय जनता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । छुटवाई के आसपास स्थित टेकलगुड़ेम, नरसापुर, कोत्तागुड़ा, चिन्नगेलूर, गुंडम, पेद्दागेलूर आदि गांवों से बड़ी संख्या में लोग छुटवाई कैंप पहुंचे, जहां सीआरपीएफ छत्तीसगढ़ सेक्टर के आईजी श्री राकेश अग्रवाल, डीआईजी श्री एन के सिंह, उप महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स रेंज बीजापुर श्री डी एस नेगी, एसपी बीजापुर डॉ. जितेंद्र यादव, कमांडेंट 153 वाहिनी केरिपु श्री अमित कुमार के साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका खुले दिल से स्वागत किया।   ⏩कार्यक्रम के दौरान जनता से बात करते हुए आईजी केरिपु छत्तीसगढ़ सेक्टर श्री राकेश अग्रवाल ने कहा की केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल इस क्षेत्र में शांति की बहाली और नक्सलवाद के खात्मे के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजें तथा किसी भी समस्या के लिए नजदीकी कैंप में संपर्क करें। उनकी सभी समस्याओं का निदान कैम्प के माध्यम से किया जाएगा।   ⏩सिविक एक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत जहां ग्रामीणों को रोजमर्रा की चीजें जैसे साइकिल, कम्बल, साड़ी, धोती, कृषि उपकरण आदि प्रदान की गईं, वहीं स्थानीय गांवों से आए हुए युवाओं को खेल सामग्री का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए छोटे बच्चों को स्कूल ड्रेस, बैग, कापी, किताब, स्टेशनरी आदि प्रदान किए गए । कार्यक्रम में आई ग्रामीण महिला लक्ष्मी मांडवी जिसने स्थानीय फूलों का गुलदस्ता देकर आईजी श्री राकेश अग्रवाल का स्वागत किया और सीआरपीएफ कैंप लगने से हो रहे विकास और बदलाव को पुलिस महानिरीक्षक के समक्ष रेखांकित किया। उसने ग्रामीणों की ओर से सड़क निर्माण व बस चलाये जाने के लिए महानिरीक्षक महोदय के समक्ष सुरक्षा बलों व प्रशासन का आभार व्यक्त किया। वहीं स्थानीय मुखिया लोगों ने बस्तर की विशेष टोपी पहनाकर अधिकारियों का स्वागत किया।   ⏩ छुटवाई निवासी दिव्यांग माड़वी नंदा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। ज्ञात हो कि पिछले साल माओवादियों के द्वारा लगाई गई आईइडी विस्फोट में नंदा का एक पैर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका इलाज सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने करवाया और आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जिससे अब वह चलने फिरने में समर्थ है।   ⏩ सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्रामीणों के लिए भोज की भी व्यवस्था की गईl कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट 153 बटालियन श्री अमित कुमार ने पधारे हुए सभी ग्रामीणों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया और जन सरोकारों के प्रति 153 बटालियन के दृढ़ संकल्प को पुनः दोहराया। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन