Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

:

    तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट जगदलपुर कमिश्नर कार्यालय सहित जनसम्पर्क कार्यालय में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अधिकारियों-कर्मचारियों ने की साफ-सफाई   जगदलपुर, 21 दिसम्बर 2024/ स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शनिवार को कमिश्नर कार्यालय बस्तर संभाग जगदलपुर सहित संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय गीदम रोड जगदलपुर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय और अन्य कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों ने कार्यालय तथा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने सफाई अभियान में व्यापक सहभागिता निभाई। ज्ञात हो कि कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बस्तर संभाग के अंतर्गत सभी कार्यालयों और शासकीय संस्थाओं में हर महीने के तीसरे शनिवार को सभी कार्यालय, शासकीय संस्था और कार्यालय एवं संस्था परिसर की साफ-सफाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सभी अधिकारी-कर्मचारी स्वेच्छापूर्वक अपने कार्यालय एवं संस्थाओं की स्वच्छता के लिए मिलकर पहल कर रहे हैं। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084 9424287547

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन