Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

: आकांक्षा हाट का आयोजन — स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगा मंच

हेमु साय की रिपोर्ट आकांक्षा हाट का आयोजन — स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगा मंच स्थानीय हस्तशिल्प कला सहित राखी का किया जाएगा विक्रय जगदलपुर 29 जुलाई 2025/ स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों को व्यापार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आकांक्षा हाट का आयोजन 30 जुलाई से 5 अगस्त 2025 तक सिरहासार भवन, जगदलपुर में किया जा रहा है। इस हाट में जिले की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों तथा राखियों की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी।इस आयोजन का उद्देश्य इन महिला समूहों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें। हाट में खाद्य पदार्थ, हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान, सजावटी सामग्री और अन्य स्थानीय उत्पाद नागरिकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस संदर्भ में जिला कलेक्टर श्री हरिस एस. ने कहा हमारा उद्देश्य महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके कार्यों को पहचान दिलाना है। आकांक्षा हाट ऐसे समूहों को एक मंच प्रदान करता है, जहाँ वे अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय कर सकें। यह आयोजन ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को भी मजबूती प्रदान करता है। जिले के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस हाट में सम्मिलित होकर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें। इस हाट का आयोजन नीति आयोग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला प्रशासन की यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे स्थानीय परंपरा एवं संस्कृति को भी संरक्षण मिलेगा। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084 रिपोर्टर हेमु साय  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन